बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 7: धड़ाम से गिरी 'थामा' की कमाई, आयुष्मान खुराना स्टारर ने कमाए इतने करोड़

Thamma box office collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई और में और गिरावट देखी गई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Thamma box office collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) 21 अक्टूबर को मेकर्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार के बाद से ही इस मूवी के कलेक्शन में हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। बीते यानी सोमवार के बिजनेस को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। आइए देखें यह फिल्म 7 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

'थामा' ने दर्ज कराई भारी गिरावट

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' को लेकर अब जो शुरुआत आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक इसने सोमवार को कुल 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वीक डे में फिल्म के कलेक्शन को सिंगल डिजिट में देखकर मेकर्स खुश नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि कई राज्यों में छठ पर्व की छुट्टी होने के बाद भी फिल्म 'थामा' की कमाई में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। 7 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 95.55 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि ये 7वें दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म 'थामा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को हिट कराने के लिए मेकर्स ने नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के साथ दो आइटम नंबर भी रखें लेकिन यह स्कीम भी विफल होती दिखाई दे रही है। दिनेश विजान के बैनर तले बनी यह अब तक सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 145 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मूवी अपने बजट को निकालने में कामयाब रहती है या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article