बॉक्स ऑफिस

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रणदीप की फिल्म का जादू, जानें चौथे दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2024, 11:39 AM IST

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। रणदीप ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर की है। आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Image

Swatantrya Veer Savarkar collection (credit Pic: Instagram)

Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणदीप के साथ अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से बतौर निर्देशक रणदीप ने डेब्यू किया है। एक्टर ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहा है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणदीप ने अपनी एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी है। ये फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ने तीन दिनों में 2 करोड़ से कुछ ज्यादा की कमाई की है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 8. 25 करोड़ का बिजनेस किया है।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणदीप हुड्डा की फिल्म ने पहले दिन 1.05 करोड़ की कमाई। फिल्म ने दूसरे दिन 2.27 और तीसरे दिन 2.7 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 2.25 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को 29.61 % ऑक्यूपेंसी रेट था। एक्टर ने इस फिल्म के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। एक्टर ने फिल्म के लिए 30 किलो वजन घटाया था। एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए थे।

एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब मैंने वीर सावरकर के बारे में रिसर्च की तो मुझे पता चला कि मैं कुछ नहीं जानता हूं। उनके बारे में ये बातें तो स्कूल में नहीं पढ़ाई गई और ना ही कभी पब्लिक में सामने आई है। एक्टर ने कहा कि बतौर आर्टिस्ट मुझे लगा ये फिल्म करनी चाहिए। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म मडगांव एक्सप्रेस भी रिलीज हुई थी। मडगांव एक्सप्रेस बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने 4 दिनों में 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article