बॉलीवुड

Lust Story 2 के सेट पर नहीं शुरू हुई थी Vijay-Tamannaah की लव स्टोरी, बोले- पहली डेट पर जाने में लगे थे 20 से 25 दिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 08:55 AM IST

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विजय ने बताया कि कैसे उनकी और तमन्ना की लव स्टोरी शुरू हुई थी। एक्टर ने बताया कि 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर नहीं शुरू हुई थी लव स्टोरी।

Image

Vijay Verma-Tamannah Bhatia (credit Pic: Instagram)

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल हर इवेंट में साथ में स्पॉट होता है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। विजय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी और तमन्ना की लव स्टोरी का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत नहीं होती थी।

ऐसे हुई थी तमन्ना और विजय की लव स्टोरी की शुरुआत

विजय ने नेटफ्लिक्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर हमारी लव स्टोरी शुरू नहीं हुई थी। 'लस्ट स्टोरी 2' के जरिए हम दोनों साथ आए। हम रैप अप पार्टी के बारे में चर्चा कर रहे थे। लेकिन ये रैप अप पार्टी हुई नहीं। हम चाहते थे कि रैप अप पार्टी हो। सिर्फ 4 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। उस दिन मुझे ऐहसास हुआ कि मुझे तमन्ना के साथ और एक्सप्लोर करना है। मैंने उनसे ये बात कह दी। इसके 20 या 25 दिन बाद हम पहली बार डेट पर गए थे। इसके बाद से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

वहीं, तमन्ना ने अपने इंटरव्यू में विजय को लेकर कहा था कि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, मैं उनकी बहुत परवाह करती हूं और मेरे लिए वो मेरा हैप्पी प्लेस है। तमन्ना और विजय के रिलेशनशिप की खबरें पिछले साल न्यू ईयर पर सामने आई थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे तमन्ना-विजय

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय हाल ही में मर्डर मुबारक में सारा अली खान, पकंज त्रिपाठी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर मिर्जापुर 3, उल जलूल इश्क और मटका किंग में नजर आएंगे। वहीं, तमन्ना अरनमई 4 और वेदा में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article