बॉक्स ऑफिस

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box office Day 1: ओपनिंग डे पर वरुण-जान्हवी की फिल्म करेगी धमाका, कलेक्शन होगा इतने करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। यह मूवी पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी।

Image

Image Credit: IMDb

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box office Day 1: मशहूर डायरेक्टर शशांक खेतान के निर्देशन में बनी एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक-कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को मेकर्स ने 2 अक्टूबर के दिन रिलीज कर दिया है। इस मूवी का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत किया गया है। 'सैयारा' और 'परम सुंदरी' जैसी रोमांटिक फिल्में रिलीज होने के बाद लोगों को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बड़ी बेताबी से इंतजार था। इस मूवी ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। अब ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई है उनके मुताबिक वरुण-जान्हवी की यह मूवी पहले दिन शानदार कमाई करने के लिए तैयार है।

जानिए पहले दिन कितनी रहेगी वरुण-जान्हवी स्टारर की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की मानें तो वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने एडवांस बुकिंग से 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन रिलीज से पहले ही कर लिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पहले दिन धांसू कमाई करने में सफल साबित होगी। बताया जा रहा है कि यह मूवी ओपनिंग डे पर 8 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी आसानी से कर लेगी।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 2 अक्टूबर के दिन ही ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित 'कांतारा: चैप्टर 1' रिलीज हुई है। इस मूवी को लेकर भी लोगों के अंदर काफी बज है। अब यह देखना है कि दोनों फिल्मों में से किस मूवी को लोगों का ज्यादा प्यार मिलता है। वैसे आप किस मूवी को देखने के लिए उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article