बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Day 3: लगातार तीसरे दिन भी 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर हल्ला बोल, कमा लिए इतने करोड़

Stree 2 Box Office Day 3: अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म श्रद्धा कपूर की 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Image

Stree 2

Stree 2 Box Office Day 3: अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म श्रद्धा कपूर की 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फैंस को पार्ट 1 से पार्ट 2 ज्यादा अच्छा लग रहा है, जिस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। स्त्री 2 एक बड़ी ओपनर फिल्म भी साबित हुई है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा से हुई थी। दो बड़ी फिल्मों से क्लैश होने के बावजूद स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। रिपोर्ट के अनुसार स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में तीनों दिन को मिलाकर 135.7 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 150 करोड़ पार हो गया है।

मिलेगा रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा

Sacnilk.com के अनुसार, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फ़िल्म की कमाई में काफी उछाल आया है। बताया जा रहा है कि स्त्री 2 ने अकेले शनिवार को 44 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को स्त्री 2 ने 31.4 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। रविवार को स्त्री 2 की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है और सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी का भी फायदा मिल सकता है।

ये सितारे आए नजर

स्त्री 2 साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है, जिसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। जबकि राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article