बॉक्स ऑफिस

Srikanth Box Office Collection Day 1: 'कहां चलती हैं अच्छी फिल्म!' पहले दिन ही मुंह के बल गिरी राजकुमार राव की फिल्म

Srikanth Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत बीते दिन 10 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर फैंस के काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है।

Image

Srikanth Box Office Collection Day 1

Srikanth Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म श्रीकांत (Srikanth) को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को बीते दिन 10 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर फैंस के काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है।श्रीकांत भोला की इस बायोपिक को एक बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें भावनाओं से लेकर एक अच्छी कहानी भी दिखाई गई है। बावजूद इसके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रिस्पॉन्स मिला है, पहले दिन फिल्म का कलेक्शन डबल डिजिट में तो दूर 5 करोड़ का आंकड़ा भी नही छू पाया है।

राजकुमार राव की यह फिल्म का ट्रेलर भी पसंद किया गया था। हालांकि अब फिल्म का ओपनिग डे कलेक्शन देख मेकर्स के हाथ काफी निराशा लगी है। आइए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

पहले दिन श्रीकांत ने की इतनी कमाई

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बायोपिक ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। श्रीकांत दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स हैं, हालांकि यह अच्छे रिव्यू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तौर पर नजर नहीं आ रहे हैं। जिस वजह से फिल्म के प्लॉप साबित होने के काफी चांस हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article