बॉलीवुड

Farhan Akhtar ने Hrithik Roshan के साथ एन्जॉय की डबल डेट, शिबानी-सबा की दिखी दोस्ती

Farhan Akhtar-Hrithik Roshan Double Date: ऋतिक रोशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद( Saba Azad) भी थीं, जबकि फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर( Shibani Dandekar) के साथ नजर आए। रेस्तरां से बाहर निकलते समय उन चारों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

Image

Farhan Akhtar-Hrithik Roshan Double Date

Farhan Akhtar-Hrithik Roshan Double Date: शुक्रवार को ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) का मिनी 'ZNMD' रीयूनियन हुआ। दोनों स्टार्स अपनी पत्नी के साथ डिनर पार्टी पर स्पॉट हुए। ऋतिक रोशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद( Saba Azad) भी थीं, जबकि फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर( Shibani Dandekar) के साथ नजर आए। रेस्तरां से बाहर निकलते समय उन चारों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

फैंस के बीच उनकी आउटिंग के कुछ वीडियो वायरल हो रही है । जहां ऋतिक सफेद टी शर्ट के साथ नीली डेनिम जैकेट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं सबा ने काली शर्ट और शॉर्ट्स में अपना लुक बरकरार रखा। दूसरी ओर, फरहान पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे, जबकि शिबानी डेनिम जैकेट के साथ काले रंग के पहनावे में बहुत खूबसूरत नजर आई। दोनों कपल साथ में इन्जॉय करते नजर आए जहां कपल ने डिनर डेट पर मस्ती की।

बताते चले कि ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर के बीच गहरी दोस्ती है। 2011 में, अभिनेताओं ने हिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में अभिनय किया था । जिंदगी ना मिलेगी दोबारा एक रोड ट्रिप पर तीन दोस्तों और प्रत्येक दोस्त द्वारा चुनी गई साहसी गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें टोमाटिना उत्सव में भाग लेना, स्काइडाइविंग, स्कूबा डाइविंग और बैलों की दौड़ में भाग लेना शामिल था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद फरहान ने एक ओर रोड ट्रिप से जुड़ी फिल्म बनाने का एलान किया था, जिसका नाम है ' जी ले जरा'

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article