Shaitaan Box Office Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) 8 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। लोगों के अंदर फिल्म को देखने की बेताबी साफ नजर आ रही है। अजय देवगन की 'शैतान' गुजरती फिल्म 'वश' का रीमेक है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'शैतान' ने टिकिट खिड़की पर धमाल मचा दिया है। 'शैतान' ने रिलीज होने से पहले 1.6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। नॉन-नेशनल चेंस की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़े परदे पर दस्तक देने में शैतान को अभी एक दिन बाकी है और लोगों इस समय फिल्म की टिकिट कराने में लगे हुए हैं।
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' पहले दिन 'भोला' और पुलकित सम्राट की 'फुकरे 3' को धूल चटा सकती है। बता दें 'भोला' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ रुपये और 'फुकरे 3' ने 8.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सुनने में आ रहा है कि फिल्म ओपनिंग पर डबल डिजिट में कमाई करेगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रहेगी।
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन के साथ आर माधव भी नजर आएंगे, जो एक तांत्रिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में हैं। ज्योतिका ने काफी सालों के बाद फिल्म 'शैतान' के जरिए बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
