बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection : 150 करोड़ से इंच भर दूर है अजय देवगन की 'शैतान', 24वें दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2024, 09:50 AM IST

Shaitaan Box Office Collection: शैतान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 24 दिन बाद भी दर्शकों के सिर शैतान का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। आइए जानते हैं शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Shaitaan Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Shaitaan Box Office Collection : अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R.Madhvan) की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। मूवी को रिलीज हुए 24 दिनों हो गए है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय, आर माधवन के साथ ज्योतिका और जाह्नवी बोडीवाला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। पहली बार विकास हॉरर-थ्रिलर मूवी बनाई है। फिल्म की कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

फिल्म ने 150 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। तरण आदर्श ने जानकारी दी कि फिल्म ने चौथे हफ्ते में 150 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। फिल्म क्रिटिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के आंकड़े जारी किए है।

150 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'शैतान'

वहीं, शैतान ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा बिजनेस करेगी। लंबे समय बाद किसी हॉरर फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में आर माधवन के रोल के काम को खूब पसंद किया है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। गुजराती फिल्म को ज्यादातर लोगों ने देखा नहीं था। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शैतान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 मई को रिलीज हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article