बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Collection Day 4: पहले सोमवार पर ही डगमगा गई तबू और करीना की 'क्रू', हाथ आई इतनी सी कमाई

Crew Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और एक्ट्रेस कृति सेनन की 'क्रू' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने अभी तक तगड़ी कमाई भी कर डाली है। लेकिन पहले सोमवार पर ही 'क्रू' की हालत डगमगाई लग रही है।

Image

'क्रू' ने चौथे दिन की तगड़ी कमाई

Crew Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी 'क्रू' (Crew) से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) की ये फिल्म पूरी तरह ड्रामे और कॉमेडी से भरपूर है, जिसमें तीनों की एक्टिंग भी बेहद कमाल की है। खास बात तो यह है कि पहले दिन से ही करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की मूवी तगड़ी कमाई कर रही है। तीन दिन में ही मूवी ने 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं चौथे दिन भी करीना कपूर की 'क्रू' का कलेक्शन तारीफ के लायक रहा।

करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तबू की 'क्रू' (Crew) की कमाई में चौथे दिन थोड़ी गिरावट जरूर आई है। लेकिन सोमवार के हिसाब से 'क्रू' का कलेक्शन बेहतर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले सोमवार को 4.60 से 5.10 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है। ऐसे में मूवी की कुल कमाई 37.20 से 37.70 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि 'क्रू' के कलेक्शन से जुड़े आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं। ऐसे में ये कलेक्शन ऊपर नीचे भी हो सकता है।

बता दें कि तबू, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'क्रू' (Crew) ने 10.28 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। फिल्म को मिले रिव्यू की बात करें तो समीक्षकों की ओर से फिल्म पर मिक्स रिएक्शन आए हैं। जहां किसी ने इसे 'रॉकिंग' बताया है तो किसी ने इसे दो ही स्टार दिये हैं। वहीं दर्शकों की ओर से भी 'क्रू' को मिक्स रिएक्शन ही मिले हैं। हालांकि मूवी में करीना कपूर, तबू और कृति सेनन का साथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही करीना का चुलबुला अंदाज भी पसंद किया जा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article