बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office: 6 दिनों में अजय देवगन-आर माधवन स्टारर ने कमाए 100 करोड़ रुपये, निर्माताओं की हुई बल्ले-बल्ले

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 6: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) ने 6 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां देखिए फिल्म की पूरी कमाई...

Image

Shaitaan Box Office

Shaitaan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक विकास बहल (Vikas Bahl) ने फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) का निर्देशन किया है। उनके निर्देशन को हरकोई पसंद कर रहा है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'शैतान' देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। फिल्म ना केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनिया भर में भी शानदार कमाई कर रही है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म ने भारत में छठे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' (Shaitaan) के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने की मिली थी। फिल्म ने 7.81 करोड़ रुपये सोमवार के दिन कमाए थे। इसके बाद फिल्म ने मंगलवार को 6.57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म ने बुधवार के दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म 100.05 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

उम्मीद है कि अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म 'शैतान' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका निभा रही हैं। फिल्म में जानकी बोदिवाला ने काफी शानदार काम किया है। आर माधवन फिल्म की जान हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article