बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Day 4: सोमवार को औंधे मुंह गिरी Ajay Devgn की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 4: अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 4 दिन हो गए हैं। रविवार के दिन धांसू कमाई करने के बाद 'शैतान' के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म की पूरी कमाई...

Image

Shaitaan Box office

Shaitaan Box Office Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में लगी हुई है। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि वीकेंड में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था। 'शैतान' के चौथे दिन यानी पहले सोमवार के कलेक्शन में 50% से भी ज्यादा गिरावट देखी गई है। इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन में करने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अजय देवगन स्टारर 'शैतान' (Shaitaan) के जो अर्ली एस्टिमेट्स सामने आए हैं उनके मुताबिक फिल्म ने सोमवार के दिन लगभग 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वीक डेज में अब 'शैतान' की कमाई में गिरवाट देखने को मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि दूसरा वीकेंड खत्म होते-होते यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। बता दें फिल्म की टोटल कमाई 61 करोड़ रुपये के लगभग हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' को लगभग 65 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार ज्योतिका ने निभाया है। ज्योतिका ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी की है। अजय देवगन और ज्योतिका को ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article