बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection: दर्शकों को डराने में कामयाब हुई आर माधवन की 'शैतान', पहले दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2024, 08:41 AM IST

Shaitaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, आर माधवन की फिल्म शैतान रिलीज हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने पहली बार हॉरर मूवी बनाई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की।

Image

Shaitaan Box Office Collection (credit pic: Instagram)

Shaitaan Box Office Collection Day 1: आर माधवन (R Madhvan), अजय देवगन (Ajay Devgn), ज्योतिका (Jyotika) स्टारर 'शैतान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। लंबे समय बाद कोई हॉरर मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर डराने में कामयाब रही। आर माधवन ने फिल्म में शैतान का किरदार प्ले किया है। उनके काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। तीनों स्टार्स ने शानदार काम किया है। कई जगह पर फिल्म आपको बहुत ज्यादा डराएगी तो कई जगह आपको फिल्म बोर भी महसूस होती है।

शैतान ने पहले दिन की बंपर कमाई

Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पिछले 10 साल के हॉरर फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शैतान से पहले इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु स्टारार राज 3 ने धमाकेदार कमाई की थी। राज 3 ने पहले दिन 10.50 करोड़ की कमाई की थी। सिर्फ हॉरर जोनर में ही नहीं शैतान ने आर्टिकल 370 और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का को भी पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स को पूरी उम्मीद हैं कि फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा। फिल्म का बजट करीब 50 से 60 करोड़ रुपये है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article