बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Animal संग सैम बहादुर के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले विक्की कौशल, कहा- 'एक मूवी छक्के-चौके मारेगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 28, 2023, 08:05 AM IST

Animal vs Sam Bahadur Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) भी रिलीज होनी है, अब विक्की कौशल ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बयान दिया है।

Image

Animal Vs Sam Bahadur

Animal vs Sam Bahadur Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर जमकर सुर्खियां बनी हुई है, यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) भी रिलीज होनी है, जिसके ट्रेलर को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। फिल्म में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग के काफी चर्चे हैं। सैम बहादुर और एनिमल के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर काफी बातें हो रही हैं।

दोनों फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसमें विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर, एनिमल से पीछे रहती दिख रही है। अब रणबीर कपूर की फिल्म के साथ सैम बहादुर के क्लैश पर विक्की का बयान सामने आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

‘एक फिल्म छक्के-चौके जड़ेगी..’

एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर विक्की कौशल ने कहा, ‘मैं भी एनिमल के लिए उतना ही एक्साइटेड हूं, जितना की बाकी लोग। यह दर्शकों के लिए एक बेहतरीन दिन होने वाला है। हमने काफी मेहनत की है। हां बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म छक्के-चौके जड़ सकती है, तो वहीं दूसरी मूवी एक और दो रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करती रहेगी।’ जब विक्की से पूछा गया कि कौन सी फिल्म छक्के-चौके जड़ेगी तो एक्टर ने कहा, ‘अब ये तो दर्शक ही डिसाइड करने वाले हैं।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article