बॉक्स ऑफिस

Salaar Movie Box office Collection Day 1: डंकी तो दूर SRK की पठान-जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी सालार, किंग खान की निकली हवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2023, 10:47 AM IST

Salaar Movie Box office, Prabhas, Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Collection Report: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की धमाकेदार मूवी 'सालार' (Salaar Part 1 Ceasefire) आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। आज 22 दिसंबर 2023 को सालार दुनियाभर में दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई है। आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Salaar Box Office Collection Day 1

Salaar Movie Box office, Prabhas, Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Collection Report: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सालार' (Salaar Part 1 Ceasefire) आज 22 दिसंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सालार तहलका मचाने वाली है। फिल्म को एक्शन, डायलॉग डिलीवरी और कहानी के पूरे नंबर मिल रहे हैं। सालार की KGF डायरेक्टर प्रशांत नील ने ही बनाया है। प्रशांत नील की पिछली दोनों फिल्म KGF और KGF 2 बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। दोनों ही फिल्म ने यश को रातों रात सुपरस्टार बना दिया है। बीते कुछ सालों से प्रभास की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म बड़ा धमाका करने वाली है।

Salaar Box Office: पठान-जवान और डंकी के रिकॉर्ड तोड़ेगी सालार

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स पर नजर डालने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सालार पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 से 80 करोड़ के बीच का कलेक्शन करने वाली है। जो बीते दिन रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म डंकी से लगभग दोगुनी होने वाली है। प्रभास की फिल्म ने पठान के 57 करोड़ की ओपनिंग और जवान के 75 करोड़ की ओपनिंग के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर और भी बढ़ जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article