Salaar Box Office Collection Day 6: बाहूबली स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) ने 2023 में एक्टर की भी वापसी करवा दी है। बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब सालार ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर लिया है। सालार से पहले प्रभास आदिपुरुष, राधे श्याम जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया था। हालांकि अब प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर कलेक्शन अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी खूब चर्चा बटोरी है, प्रभास की फैन फॉलोइंग यकीनन बढ़ने वाली है।
सालार को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं और अब फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। आइए सालार के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
प्रभास की सालार ने की इतनी कमाई
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने छटवें दिन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 290.01 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म सातवें दिन 300 करोड़ क्लब में यकीनन एंट्री लेने वाली है। साल 2023 के अंत तक प्रभास के नाम भी एक हिट फिल्म हो गई है।
