बॉलीवुड

Salman Khan B'day: शाहरुख खान को फैन ने मारा ताना, बोला 'भाईजान को बधाई दे दो...', SRK ने दिया ऐसा जवाब

SRK trolls a man who asked to wish Salman on B'day: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को एक फैन ने इंटरनेट पर कहा कि वो सलमान खान (Salman Khan) को जन्मदिन की बधाई दे दें तो किंग खान की तरफ से उस फैन को करारा जवाब मिला। किंग खान का ट्वीट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

SRK wishing Salman on Bday

SRK trolls a man who asked to wish Salman on B'day: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान खान को पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री बधाई दे रही है। सलमान खान के साथ काम कर चुके कलाकार और करीबी दोस्त लगातार इंटरनेट के माध्यम से भाईजान को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इन सभी लोगों के बीच में लोग शाहरुख खान का बधाई भरा ट्वीट मिस कर रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान पिछले कुछ सालों में फिर से पक्के दोस्त बन गए हैं, जिस कारण लोग चौंके हुए हैं कि किंग खान ने अभी तक भाईजान को बधाई नहीं दी है।

एक फैन ने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान से कहा कि वो सलमान खान को बर्थडे की बधाई दे दें। इस फैन को लग रहा था कि किंग खान अपने पक्के दोस्त का बर्थडे भूल गए हैं, जिस कारण इसने ट्वीट के जरिए किंग खान को भाईजान का बर्थडे याद दिलाने की कोशिश की। किंग खान ने फैन के इस ट्वीट का ऐसा मजेदार जवाब दिया कि लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'मुझे पता है कि आज सलमान का बर्थडे है और मैंने उसे बधाई दे दी है। मैंने सोशल मीडिया पर ये नहीं किया है क्योंकि ये पर्सनल मैटर है। वैसे भाई की ये पिक्चर कमाल की है।' किंग खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग फैन को ट्रोल कर रहे हैं। आपको किंग खान का मजाकिया अंदाज कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article