बॉलीवुड

नए डॉन की तलाश में घूम रहे फरहान अख्तर, इस दमदार हीरो का नाम आया सामने, डॉन 2 में भी था खास रोल

Don 3 Lead Star: रणवीर सिंह के डॉन 3 से निकलने के बाद अब फैंस जानना चाहते हैं कि नया डॉन कौन बनेगा। फैंस भी मेकर्स के एलान का इंतजार कर रहे हैं कि नए हीरो का पता चले। हालांकि अब डॉन 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है जो आपका दिल खुश कर देगी।

Image

Don 3 Lead Star

Don 3 Lead Star: धुरंधर के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने डॉन 3 को मना कर दिया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह डॉन 3 नहीं करना चाहते। जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुई थी। जिसमें लीड एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को पेश किया गया था। हालांकि अभी तक मेकर्स ने यह साफ नहीं किया है कि रणवीर फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। खैर अब जब रणवीर सिंह के बाहर जाने की खबर आई है, इसके बाद मेकर्स भी अपने नए हीरो की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉन 3 के लिए लीड स्टार मिल गया है।

ऋतिक रोशन को किया गया अप्रोच

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने डॉन 3 के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) को अप्रोच किया है। अगर आगे की बातचीत सही रहती है तो वही नए डॉन बन सकते हैं। वह डॉन 3( Don 3) के लिए लीड चुने जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने डॉन 2 में जबरदस्त कैमियो किया था। जिसके बाद मेकर्स चाहते हैं कि ऋतिक रोशन डॉन 3 में लीड रोल करते नजर आए। हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।

बताते चले कि फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) खुद ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। वह उन्हें डॉन 2 के लिए कास्ट करना चाहते थे, हालांकि बाद में उन्होंने ऋतिक की जगह शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को ले लिया। हो सकता है कि अब रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की जगह ऋतिक रोशन नए डॉन चुने जाए। क्योंकि मेकर्स एक ऐसी चेहरे की तलाश कर रहे हैं जो डॉन फिल्म की विरासत को आगे लेकर जाए और उसी तरह छा जाए जैसे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने कमाल दिखाया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article