Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 ने 9 वें दिन भी तगड़ी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
धुरंधर 2 ने मचाया धमाल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का नौवें दिन का कलेक्शन आ गया है। फिल्म की रफ्तार अभी भी नहीं रुक रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे शुक्रवार यानी 27 मार्च को फिल्म ने 41.55 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, धुरंधर: द रिवेंज ने अपने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 1,088 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के अनुसार, आठ दिनों में फिल्म ने भारत में 814 करोड़ रुपये ग्रॉस और विदेशों में 274 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,088 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
धुरंधर 2 की कहानी
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कराची के लियारी इलाके पर बेस्ड है। कहानी हमजा अली माजरी के अंडरवल्ड में उभरने और उसके अतीत जस्कीरत सिंह रंगी के रूप में एक युवक से गुप्त एजेंट बनने की यात्रा दिखाती है। फिल्म ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा प्रोड्यूस की गई है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने धुरंधऱ 2 को फुल नंबर दिए है। आपको ये मूवी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं
