बॉक्स ऑफिस

Raid 2 vs The Bhootnii Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'रेड 2' ने चटाई 'द भूतनी' को धूल, पहले दिन की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 06:53 AM IST

Raid 2 vs The Bhootnii Box Office Collection Day 1 Early Estimate: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की 'रेड 2 (Raid 2)' और संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) 'द भूतनी ( The Bhootnii)' की पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते है कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ी।

Image

The Bhootnii Vs Raid 2

Raid 2 vs The Bhootnii Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की 'रेड 2 (Raid 2)' और संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) की लीड रोल वाली फिल्म 'द भूतनी ( The Bhootnii)' 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अब सबके सामने आ गया है। फिल्म रेड 2 ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की, जबकि फिल्म द भूतनी कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और संजय दत्त की मूवी द भूतनी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

'द भूतनी' पर भारी पड़ी 'रेड 2'

एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। तो वहीं संजय दत्त की फिल्म द भूतनी का पहले दिन का शो ही फ्लॉप नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म द भूतनी ने पहले दिन बस 65 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म रेड 2 ने मूवी द भूतनी को पहले दिन कलेक्शन में कई गुना पीछे छोड़ दिया। अजय देवगन की स्टार पावर और क्राइम थ्रिलर जॉनर ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा, जबकि 'द भूतनी' का हॉरर-कॉमेडी मिक्स उतना असर नहीं दिखा पाया।

'रेड 2' और 'द भूतनी' में नजर आए ये स्टार्स

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 पहले दिन मूवी द भूतनी पर भारी पड़ती नजर आई। 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) ने भी अहम रोल में नजर आए। दूसरी तरफ, 'द भूतनी' में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ पलक तिवारी (Palak Tiwari) और सनी सिंह (Sunny Singh) ने अहम किरदार निभाया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article