बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: 22वें दिन भी अजय देवगन स्टारर की धांसू रही कमाई, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Raid 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। गुरुवार के दिन भी 'रेड 2' के कलेक्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। जानिए फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image

Raid 2 Box office

Raid 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 22 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मूवी ने 1 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देकर लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया था। दिलचस्प बात यह है कि 'मिशन इंपॉसिबल 8' और 'फाइनल डेस्टिनेशन 6' जैसी फिल्में रिलीज होने के बाद भी अजय देवगन की 'रेड 2' (Raid 2) करोड़ों रुपये की कमाई करने में सफल रही है। 22वें दिन भी 'रेड 2' के कलेक्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। आइए देखें 22 दिन में अजय देवगन की 'रेड 2' का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है।

200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'रेड 2'

Sacnilk के अनुसार अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर मूवी 'रेड 2' ने गुरुवार के दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार के दिन भी 'रेड 2' का कलेक्शन इतना ही रहा था। 22 दिनों के अंदर फिल्म 'रेड 2' 156.85 करोड़ रुपये छाप चुकी है। इस फिल्म को निर्माताओं ने बनाने में 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म अपने बजट को क्रॉस कर मेकर्स को खुश कर चुकी है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म कैसे भी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाए।

राज कुमार गुप्ता ने फिल्म 'रेड 2' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख अहम भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। अजय देवगन की 'रेड 2' की टक्कर संजय दत्त स्टारर 'द भूतनी' से हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'द भूतनी' को 'रेड 2' ने मात दे दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article