बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: 200 करोड़ी होने से बस इतनी दूर है अजय देवगन की फिल्म, देखें 21वें दिन की कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई अभी भी करोड़ों रुपये में जारी है। यह मूवी अब धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। देखें फिल्म ने 21वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ऑडियंस का प्यार पाने में कामयाब रही है। 1 मई के दिन सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन धांसू कमाई कर रही है। निर्माताओं की खुशी का इसलिए भी ठिकाना नहीं है क्योंकि 21वें दिन भी यह मूवी करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। 'रेड 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी 155 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि यह फिल्म 200 करोड़ रुपये आसपास कमाई करने में सफल रहेगी।

200 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द शामिल हो सकती है 'रेड 2'

Sacnilk के मुताबिक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन बनी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने 21वें दिन यानी बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि मंगलवार को देखने के बाद 'रेड 2' के बुधवार के कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। 21 दिनों के अंदर यह मूवी 155.10 करोड़ रुपये छाप चुकी है। उम्मीद है कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमा सकती है।

अजय देवगन ने इस मूवी में एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका को दोहराया है। अजय देवगन इस बार फिल्म में रेड दादा भाई के घर पर मारते हैं, जो फिल्म में रितेश देशमुख बने हुए हैं। फिल्म में वाणी कपूर को अजय देवगन की पत्नी के रोल में देखा जा रहा है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article