बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: अजय देवगन स्टारर ने 20वें दिन भी दिखाया दम, करोड़ों में कर डाली कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार के दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़ोतरी दर्ज कराई है। मूवी का कलेक्शन निर्माता भी बेहद खुश हैं।

Image

Raid 2 Box Office

Raid 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कमाल किया है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के ज्यादा 'रेड 2' ने मंगलवार के दिन कलेक्शन किया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल होने की और बढ़ रही है। 'छावा' के बाद 'रेड 2' (Raid 2) ने साल 2025 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की है। आइए देखते हैं कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर ने 20वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

20वें दिन के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने मंगलवार के दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि फिल्म का सोमवार का कलेक्शन केवल 1.85 करोड़ रुपये रहा था। 20 में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 153.25 करोड़ रुपये छाप चुकी है। आने वाले में दिनों कोई बड़ी रिलीज नहीं होने वाली है, जिसका फायदा 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर बखूबी उठा सकती है। निर्माताओं की उम्मीद है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की 'रेड 2' को ऑडियंस से शानदार रिव्यू मिले थे। यही वजह है कि फिल्म 20 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर ने अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की ऑनस्क्रीन भिड़ंत सभी फैन्स को खूब पसंद आई है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article