बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Collection Day 16: 150 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम दूर रेड-2, जानिए 16वें दिन की कमाईैै

Raid 2 Box Office Collection Day 16: रेड-2 इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म की एंट्री 150 करोड़ क्लब में होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 16: लोकप्रिय फ्रेंजाइजी का दूसरा पार्ट यानी रेड-2 इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रहा है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघरों में 16 दिनों के बाद एक्शन से भरपूर थ्रिलर अब भारत में 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

‘रेड’ का सीक्वल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। फिल्म ने अपने पहले दो हफ्तों में दमदार कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे 15वें दिन तक कुल कमाई 136.35 करोड़ रुपये हो गई। अब हाल ही में आई सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि फिल्म ने 16वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 139.35 करोड़ रुपये हो गई है।

कितनी रही ऑक्यूपेंसी

शुक्रवार यानी 16 मई 2025 को कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.38% रही। दिन की शुरुआत सुबह के शो के लिए मामूली 5.35% के साथ हुई, लेकिन दोपहर के शो में 10.87% दर्शकों की संख्या देखी गई। इसके बाद शाम को ये बढ़कर 11.28% हो गई। सबसे ज़्यादा उछाल रात के शो में आया, जिसमें ऑक्यूपेंसी 18.00% तक पहुंच गई।

कमाल की एक्टिंग ने फैंस को किया खुश

अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को सही दिशा दी है। उनकी एक्टिंग दमदार है, जिसकी फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी फिल्म में लीड रोल निभाया है और अपनी दमदार मौजूदगी से सभी को प्रभावित किया है। वाणी कपूर भी फिल्म में शामिल हुई हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article