बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में कमाई करेगी अजय देवगन की फिल्म, इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 1: आज यानी 1 मई को बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने इंडिया में लगभग 4 हजार स्क्रीन्स पर दस्तक दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके मुताबिक ये फिल्म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी।

Image

Raid 2 Movie

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड फिल्म के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' को 1 मई के दिन निर्माताओं ने सिनेमाघरों में पहुंचाया है। फैन्स बड़े परदे पर इस मूवी को देखने के लिए बेताब थे। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस ऑफिस अमय पटनायक के रूप में वापसी की है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने 'रेड 2' (Raid 2) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए विलेन के रूप में रितेश देशमुख को कास्ट किया है। फिल्म को मिल रहे रिव्यू के मुताबिक 'रेड 2' पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी।

डबल डिजिट में कमाई करेगी अजय देवगन की 'रेड 2'

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' पहले दिन 15 करोड़ रुपये के लगभग ओपनिंग ले सकती है। इस मूवी का रनिंग टाइम 2 घंटे 30 मिनट का है। फिल्म को निर्माताओं ने 4000 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।

अजय देवगन और रितेश देशमुख की ऑनस्क्रीन भिड़ंत उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म को 40 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन की 'रेड 2' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा कितने दिन में पार कर पाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article