बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box office collection: 23वें दिन भी अजय देवगन ने मचाया गर्दा, 160 करोड़ के क्लब में जल्द होगी एंट्री

Raid 2 Box office collection: अजय देवगेन की फिल्म रेड-2 को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो गए हैं, फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 160 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म अभी तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

Image

Raid 2 Box office collection

Raid 2 Box office collection: अजय देवगन की रेड-2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। आइए जानते है कि राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर रही है।

अजय देवगन की रेड-2 ने 24 दिनों में भारत में 157.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब ये फिल्म जल्द ही 160 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है। सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले गुरुवार को 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

कितनी हुई 23वें दिन फिल्म की कमाई

तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये कमाए, क्योंकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों से टक्कर होने लगी थी। चौथे हफ़्ते में कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म ने फिर भी 23वें दिन (शुक्रवार) 1.03 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 24वें दिन (शनिवार) कलेक्शन 1.5-2 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को सही दिशा दी है। उनकी एक्टिंग दमदार है, जिसकी फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी फिल्म में लीड रोल निभाया है और अपनी दमदार मौजूदगी से सभी को प्रभावित किया है। वाणी कपूर भी फिल्म में शामिल हुई हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article