Pushpa 2 The Rule box office collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
800 करोड़ी बनी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म दुनिया भर में 1831 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और भी बढ़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ये मूवी 2000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' को मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया था।
इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में फहाद फासिल भी लीड रोल में हैं। यह हर दिन नए-नए रिकार्ड्स बनाने में सफल रही है। साल 2019 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
