बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6: अल्लू अर्जुन के स्वैग के आगे रणबीर कपूर की एनिमल हुई फुस्स, छठे दिन कमाए इतने करोड़

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 Updates: पुष्पा 2 की अबतक की कमाई 645.95 करोड़ हो गई है, 6 दिन में ही पुष्पा 2 ने अपना कमाल दिखा दिया है और अब तक की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office Collection) के स्वैग के आगे एनिमल का रिकॉर्ड फुसकी बम साबित होता नजर आया।

Image

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 ( Hindi)

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 Updates: अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2( Pushpa 2) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, फिल्म को रिलीज हुए महज 6 दिन ही हुए हैं और यह रोज नए रिकॉर्ड तोड़ती दिखाई दे रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और यह दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी झंडे गाड़ दिए हैं इसी के साथ पुष्पा 2 के स्वैग के आगे एनिमल का रिकॉर्ड फुसकी बम साबित होता नजर आया। आइए आपको बताते हैं हिंदी में फिल्म ने मंगलवार को कितनी कमाई की।

एक्शन और ड्रामा का डबल डोज लेकर आई पुष्पा 2 ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इसका अंदाजा फिल्म के कलेक्शन से ही पता चल रहा है कि पुष्पा 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पुष्पा 2 की अबतक की कमाई 645.95 करोड़ हो गई है, 6 दिन में ही पुष्पा 2 ने अपना कमाल दिखा दिया है और अब तक की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बात करें पुष्पा 2 के मंगलवार कलेक्शन की तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52. 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें हिन्दी वर्जन ने 38 करोड़ की कमाई की है, तेलुगु में 11 करोड़ और तमिल में मंगलवार को 2.50 करोड़ की कमाई जोड़ी है।

एनिमल को पछाड़ा

पिछले साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म एनिमल ने भी ऐसी ही धमाकेदार कमाई की थी लेकिन, पुष्पा 2 के आगे एनिमल के रिकॉर्ड भी फुस्स हो गए। बात करें एनिमल की छठे दिन की कमाई की तो रणबीर कपूर स्टार फिल्म ने छठे दिन केवल 34.5 करोड़ कमाए थे। वहीं पुष्पा 2 ने छठे दिन 38 करोड़ फिल्म के खाते में डाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article