Pushpa 2 box office collection day 1: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
भारत की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'पुष्पा 2'
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने भारत में 175.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर 95.1 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी में 67 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़ और मलयालम भाषा में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' को धूल चटा दी है। 'आरआरआर' (RRR) को मात देकर 'पुष्पा 2' भारत की सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। 'आरआरआर' का ओपनिंग डे कलेक्शन 133 करोड़ रुपये था। तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पुष्पा 2' ने 82.66% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।
सुकुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म फहाद फासिल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'पुष्पा 2' को शानदार रिव्यू मिले हैं। यही वजह है कि फिल्म पहले दिन इतना बड़ा कलेक्शन करने में सफल रही है।
