टीवी मसाला

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, कपल की हालत देख फूटा फैंस का गुस्सा

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Pool Video: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पूल में नहा रहे हैं। इस वीडियो को देख कपल के फैंस भड़क गए हैं।

Image

tejasswi prakash karan kundrra (photo credit- instagram)

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Pool Video: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी हिट है। करण और तेजस्वी को साथ देखकर फैंस भी खुश होते हैं और ये कपल अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। करण और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपने फैंस के बीच कपल गोल्स आए दिन देते रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री देख हर कोई इंप्रेस हो जाता है, लेकिन इस बार करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी के रोमांस ने दोनों को मुश्किल में डाल दिया है। करण और तेजस्वी का नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख फैंस भड़क गए हैं। कपल की हरकत पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। (ये भी पढ़ें: Elvish Yadav का लंदन एयरपोर्ट पर खोया सामान, ब्रिटिश एयरवेज पर ज्वालामुखी की तरह फूटा राव साहब का गुस्सा)

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नहाते हुए वीडियो वायरल

    तेजस्वी प्रकाश ने अपने यूट्यूबर चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने मॉरिशस में करण कुंद्रा के साथ अपनी डेट नाइट दिखाई। इस वीडियो की शुरुआत एयरपोर्ट से हुई, जिसमें तेजस्वी ने मॉरिशस जाने से लेकर होटल में एंट्री तक सब कुछ दिखाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना और करण का रूम भी दिखाया, जो काफी लग्जरी था और फिर वीडियो में दोनों ही प्लंज पूल (छोटा पूल) में एन्जॉय करते दिखे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण और तेजस्वी छोटे से पूल में मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों थोड़े क्लोज हैं लेकिन वह रोमांटिक नहीं होते। तेजस्वी इस वीडियो में ये भी बताती हैं कि अब उनका शॉवर लेने का वक्त आ गया है। तेजस्वी और करण अपने इसी पल की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'रजनी कोई घटिया इंसान नहीं हैं' Thalapathy Vijay के मुख्यमंत्री बनने पर खुश नहीं हैं Rajinikanth?)

      करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हुए ट्रोल

      सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पूल वाली फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों का कहना है कि कपल को अपने प्राइवेट मोमेंट को शूट नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, 'थोड़ी तो शर्म करो, ये सब चीजें दिखाने वाली नहीं होतीं। कुछ तो प्राइवेसी रखो।' एक यूजर ने लिखा, 'अब तो शादी कर लो।' वहीं कुछ अन्य लोग इसे लाइक्स और व्यूज का नाम दे रहे हैं। हालांकि, ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए वीडियो पर करण और तेजस्वी के लिए फैंस ने भर-भरकर प्यार दिखाया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article