बॉलीवुड

Salman Khan ने 60 साल की उम्र में फ्लॉन्ट किए 6 पैक्स एब्स, पोस्ट में कही 'अकेले और तन्हा' होने की बात

Salman Khan's Flaunts 6-Pack Abs: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए क्रिप्टिक पोस्ट में "अकेले और तन्हा" होने की बात कही है।

Image

सलमान खान ने दिखाए 6 पैक्स एब्स (Pic Credit: Salman Khan/Instagram)

Salman Khan's Flaunts 6-Pack Abs: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें शेयर करते हैं, जो तुरंत चर्चा में आ जाती है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए सलमान खान ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। एक तरफ सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर "अकेले और तन्हा" होने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर भाईजान ने 60 साल की उम्र में 6 पैक्स एब्स फ्लॉन्ट करते हुए एक जबरदस्त फोटो शेयर की है। सलमान खान की शर्टलेस फोटो और उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'मुझे गर्व महसूस हुआ', सीएम Thalapathy Vijay से मिले Kamal Haasan; रखी अपनी 6 बड़ी डिमांड)

सलमान की फोटो और पोस्ट ने खींचा फैन्स का ध्यान

सलमान खान ने 17 मई यानी रविवार को अपनी एक शर्टलेस फोटो की, जिसमें उनकी गठी हुई बॉडी और एब्स दिखाई पड़ रहे हैं। सलमान खान की फोटो देखने के बाद फैन्स उनकी फिटनेस की तारीफ कर ही रहे थे लेकिन भाईजान के कैप्शन ने सभी को सोच में डाल दिया है। उनका यह पोस्ट इंटरनेट देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने लिखा, 'मैं, मुझे और खुद को अकेले रहने के दो तरीके हैं। 'अकेला' और 'तन्हा'। 'अकेला' रहना आपकी अपनी मर्जी होती है जबकि 'तन्हा' आप तब होते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही समझना होगा कि आपको क्या करना है।' (इसे भी पढ़ें: 18 साल बडे़ मुस्लिम शख्स से Tannaz Irani ने छोटी उम्र में रचाई थी शादी, एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई तलाक की वजह)

सलमान खान का यह पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैन्स अब अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। कई लोग सोच रहे हैं कि सलमान खान वाकई इस उम्र में अकेलेपन से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का यह भी मानना है कि सलमान खान ने यह भी इशारा दे दिया है कि वो सिंगल हैं।

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में आएंगे नजर

सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा। इस मूवी को शूटिंग को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नयनतारा दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article