बॉक्स ऑफिस

Mr Bachchan Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर चला 'मिस्टर बच्चन' का जादू या हो गई फुस्स? जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

Mr Bachchan Box Office Day 1: हरीश शंकर द्वारा निर्देशित मिस्टर बच्चन अजय देवगन की रेड का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

Image

Mr Bachchan

Mr Bachchan Box Office Day 1: रवि तेजा की मिस्टर बच्चन आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित मिस्टर बच्चन अजय देवगन की रेड का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

रवि तेजा स्टारर इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह शानदार ओपनिंग करेंगे, लेकिन अभिनेता की खराब फॉर्म को देखते हुए अब ये कहना मुश्किल हो गया है। टिकटों की संख्या की बात करें तो, पूरे देश में 17,000 से अधिक टिकट की ब्रिकी हुई है। फिल्म को दोहरे अंकों तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ सकता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। रवि तेजा की पिछली कोई भी सोलो फिल्म पहले दिन 7 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसके अलावा तेजा की बड़ी फिल्म डबल आईस्मार्ट और तंगलान को टक्कर दे रही है।

ये सितारे भी आए नजर

रवि तेजा की यह फिल्म एक सरकारी अधिकारी द्वारा भ्रष्ट राजनेताओं पर छापेमारी की कहानी है। यह फिल्म 2018 में आई अजय देवगन की 'रेड' का आधिकारिक तेलुगु वर्जन है। हालांकि, मजबूत आधार के बावजूद कई दर्शकों को लगा कि फिल्म ने वह पंच नहीं दिया जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article