Main Vaapas Aaunga Box Office Day 5: निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) का निर्देशन किया है। इस मूवी को मेकर्स ने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा अच्छे रिव्यू देने का भी फायदा 'मैं वापस आऊंगा' को बॉक्स ऑफिस पर होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 10 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी की रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' ने 5वें दिन कितने रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Cocktail 2' में नहीं होगी 'थ्रीसम' और 'लेस्बियन स्टोरी', Kriti Sanon ने किया कन्फर्म)
इतनी हुई 'मैं वापस आऊंगा' की 5 दिनों की कमाई
Sacnilk के मुताबिक दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 5वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की। यह सोमवार की कमाई के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। फिल्म ने सोमवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की अब तक की सबसे ज़्यादा एक दिन की कमाई अभी भी 2.5 करोड़ रुपये थी। इसके साथ भारत में कुल ग्रॉस कमाई 9.75 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 8.15 करोड़ रुपये हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की वजह से कई एक्टर्स ने ठुकराई थी 'Dil To Pagal Hai', करिश्मा कपूर ने किया खुलासा)

Main Vaapas Aaunga Box Office
'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में हैं, जिनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। दिलजीत दोसांझ उनके पोते का रोल कर रहे हैं और वेदांग रैना उनके युवा रूप में दिखाया गया है। शरवरी को वेदांग की प्रेमिका का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म 95 साल के एक बुजुर्ग की कहानी बताती है। वह पाकिस्तान जाने के लिए बहुत बेताब होकर भाग रहे होते हैं, तभी उन्हें स्ट्रोक आ जाता है। इसके बाद उनका पोता अपने दादा की हर याद को संजोय कर उनका सपना पूरा करता है।
