बॉक्स ऑफिस

Laapataa Ladies Box Office Day 5: धड़ाम से गिरी 'लापता लेडीज' की कमाई, किरण राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Laapataa Ladies Box Office Day 5: किरण राव के डायरेक्शन में बनी स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आ रहीं ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार के दिन बेहद निराशाजनक कमाई की है। यहां देखें आंकड़े...

Image

Laapataa Ladies Box Office

Laapataa Ladies Box Office Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने कई सालों के बाद फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। किरण राव की यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं लेकिन यह अभी तक 10 करोड़ भी अपने झोली में नहीं भर पाई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी लोगों की बड़ी भीड़ 'लापता लेडीज' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रही है। आइए देखें फिल्म ने मंगलवार यानी 5वीं दिन कितने रुपये का बिजनेस किया है।

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लापता लेडीज' ने 5वें दिन को केवल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों के अंदर फिल्म की टोटल कमाई कुल 4.90 करोड़ रुपये हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च हुए है। फिल्म इस हफ्ते अपने बजट को पार कर लेगी। अब यह देखना है कि फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहता है।

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में प्रतिभा, नितांशी गोएल और स्पर्श श्रीवास्तव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) भी मौजूद हैं, जो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article