Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) कल यानी 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद ऐसा लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रहेगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह मकी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। 'धुरंधर' की धांसू कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगी।
पहले दिन इतनी रहने वाली है कपिल शर्मा स्टारर की कमाई
कपिल शर्मा स्टारर 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह ओपनिंग डे पर 2 से 3 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहने वाली है। इस बात में कोई शक नहीं कि 'धुरंधर' जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, इससे कपिल शर्मा स्टारर पर काफी असर पड़ने वाला है। हो सकता है शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिले।
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, वरीना हुसैन और आयशा खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस मूवी में एक गाना हनी सिंह ने भी गाया है, जो खूब धमाल मचा रहा है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
