Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Cast Salary: साल 2015 में आई कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'किस किसको प्यार करूं 2' को बनाया है, जो 12 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और इसका निर्माण वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट ने किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में 'किस किसको प्यार करूं 2' के एक्टर्स की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आयशा खान भी 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने आयशा को 15 से 30 लाख रुपये दिए हैं।
वरीना हुसैन को लंबे समय के बाद फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए 20 से 35 लाख रुपये मेकर्स ने दिए हैं।
त्रिधा चौधरी पहली बार कपिल शर्मा के साथ काम कर रही हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने त्रिधा चौधरी को 40 से 60 लाख रुपये तक फीस दी है।
पारुल गुलाटी भी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें भी त्रिधा चौधरी के बराबर ही फीस मिली है।
मनजोत सिंह को भी 'किस किसको प्यार करूं 2' में अलग रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए मनजोत सिंह को 50 से 70 लाख रुपये मिले हैं।
'किस किसको प्यार करूं 2' में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लीड रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी को करने के लिए कपिल शर्मा ने 2 से 3 करोड़ रुपये फीस ली है।