बॉक्स ऑफिस

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 1: ओपनिंग डे पर बजेगा कपिल शर्मा की फिल्म का डंका, कमाई होगी इतने करोड़

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 1: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह मूवी पहले दिन करोड़ों रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहने वाली है।

Image

Pic Credit: IMDb

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 1: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को निर्माताओं ने 12 दिसंबर के दिन रिलीज कर दिया है। इस मूवी को देखने के लिए कपिल शर्मा के फैन्स के अंदर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 'किस किसको प्यार करूं 2' साल 2015 में आई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है, जिसे मेकर्स ने 10 सालों के बाद बनाया है। फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पांस को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। तो चलिए जानते हैं यह मूवी ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहने वाली है।

'किस किसको प्यार करूं 2' ले सकती है तगड़ी ओपनिंग

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रहने वाली है। अगर पहले दिन यह मूवी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती है तो शनिवार और रविवार के दिन इसे बड़ा फायदा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 18 से 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

नुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) में मनजोत सिंह, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, वरीना हुसैन और आयशा खान सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस समय रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस टिक पाती है या नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article