बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 Box Office Collection: छठे दिन खत्म हुआ 'केसरी 2' का जलवा, कमाई में आई भारी गिरावट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 06:40 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने छठे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

Kesari 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के जाने-माने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसमें अक्षय (Akshay Kumar) ने वकील सी. शंकरन नायर (C. Sankaran Nair) का रोल निभाया है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। इसी के साथ फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं कमाई के ये आंकड़ें।

छठे दिन कमाई में आई गिरावट

अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म ‘केसरी 2' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसमें गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 42.43 करोड़ रुपये हो गई है। पहले दिन इसने 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़ और पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बस ठीक ठाक ही कमाई कर पाई है, जो उम्मीद की जा रही थी कलेक्शन उस से काफी कम है।

लोगों को पसंद आईं अक्षय कुमार की एक्टिंग

फिल्म 'केसरी 2' रिलीज के बाद से अपनी कहानी और अक्षय कुमार की एंक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर. माधवन (R. Madhavan) भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 'केसरी 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article