बॉक्स ऑफिस

Karuppu Box Office Collection Day 4: तृषा-सूर्या स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

Karuppu Box Office Collection Day 4: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की चौथे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। जल्द ही यह फिल्म भारत में भी 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Image

देखिए 'करुप्पु' की टोटल कमाई (Pic Credit: Instagram)

Karuppu Box Office Collection Day 4: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) को देखने के क्रेज लोगों के अंदर साफ नजर आ रहा है। क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई थी। 'करुप्पु' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 4 दिनों के अंदर भारत में 75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रूपी का कारोबार किया है। (इसे भी पढ़ें: 2026 की छठी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बनी Patni Patni Aur Woh Do, 'इक्कीस'-'ओ रोमियो' के सामने टेके घुटने)

जल्द 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'करुप्पु'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने सोमवार को 10.79 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। हालांकि यह कलेक्शन वीकेंड की तुलना में कम है। इस फिल्म की कुल घरेलू कमाई 78.79 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। Dream Warrior Pictures को हुई आर्थिक दिक्कतों के चलते इसे मेकर्स ने 14 मई की जगह 15 मई को रिलीज किया था। आने वाले दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, हलचल मचते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम)

Tamil Nadu CM Vijay on Karuppu

Tamil Nadu CM Vijay on Karuppu

'करुप्पु' की टीम के की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात

बीते दिन यानी 18 मई को प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने 'करुप्पु' टीम के कुछ सदस्यों के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। यह जानकारी इस मूवी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने 'करुप्पु' की सफलता के लिए प्रभु को दिल से बधाई दी। इस पल को पूरी टीम के लिए दिल को छू लेने वाला पल बताया। विजय से हुई मुलाकात के दौरान तृषा, सूर्या और आरजे बालाजी मौजूद नहीं थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article