Snake at Salman Khan's Galaxy Apartment: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिन शर्टलेस फोटो और कैप्शन को लेकर चर्चा में रहने के बाद अब खबर आ रही है सलमान खान के मुंबई स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' में एक सांप घुस गया। सलमान खान का 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' मुंबई की मशहूर इमारतों में से एक है। 18 मई यानी सोमवार को सलमान खान के घर में एक सांप दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत सपेरे को बुलाया ताकि सांप को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इस दौरान मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मसक्कत करने के बाद सपेरे की मदद से सांप को सुरक्षित निकाल लिया गया। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की 'Drishyam 3' में होगी Tabu की वापसी, डायरेक्टर अभिषेक ने सच्चाई से उठाया पर्दा)
'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' में घुसा सांप
सलमान पिछले कई दशकों से अपने परिवार के साथ 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' में ही रह रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक सपेरा बड़ी एक सांप को पकड़कर अधिकारियों के हवाले कर रहा है। सपेरे को यह सांप अपार्टमेंट के नीचे से मिला, जिसे उसने अपने हाथों से ही पकड़ लिया। इस घटना के बाद फैन्स सलमान खान को लेकर चिंतित हो गए थे। (इसे भी पढ़ें: 2026 की छठी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बनी Patni Patni Aur Woh Do, 'इक्कीस'-'ओ रोमियो' के सामने टेके घुटने)

Salman Khan
सपेरे ने सांप को सुरक्षित निकालने के बाद एक थैले में रखा और उसे अधिकारीयों को सौंप दिया। अच्छी बात यह है कि सांप जहरीला नहीं था। सांप ने 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' में मौजूद किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और सभी सुरक्षित हैं।
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को देखने के लिए बेताब हैं फैन्स
सलमान खान के फैन्स उनकी अगली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट मेकर्स ने चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी ईद पर दस्तक दे सकती है। इसके अलावा सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट के शूट को भी शुरू कर दिया है।
