2026 की छठी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बनी Patni Patni Aur Woh Do, 'इक्कीस'-'ओ रोमियो' के सामने टेके घुटने

Top Opening Weekend Grossers Of 2026: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने साल 2026 की टॉप 6 वीकेंड ग्रॉसर की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री ली है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 18 2026, 12:18 IST
ये हैं 2026 की टॉप वीकेंड ग्रॉसर की लिस्ट...Image Credit : Instagram01 / 07

ये हैं 2026 की टॉप वीकेंड ग्रॉसर की लिस्ट...

Top Opening Weekend Grossers Of 2026: साल 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं। इनमें से कई निर्माताओं की झोली पैसों से भरने में सफल रही हैं तो कईयों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' साल 2026 की टॉप 6 वीकेंड ग्रॉसर की लिस्ट में शामिल होने में सफल रही है। तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

धुरंधर 2Image Credit : Instagram02 / 07

धुरंधर 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' 2026 की अब तक की टॉप वीकेंड ग्रॉसर की लिस्ट में नंबर 1 बनी हुई है। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में 466 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram03 / 07

बॉर्डर 2

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शुरुआती वीकेंड में इस मूवी ने 129.89 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram04 / 07

भूत बंगला

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' भी फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल साबित हुई। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 65.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

ओ रोमियोImage Credit : Instagram05 / 07

ओ रोमियो

शाहिद कपूर की गैंगस्टर रोमांटिक ड्रामा 'ओ रोमियो' ने शुरुआती वीकेंड में 34.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह मूवी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

इक्कीसImage Credit : Instagram06 / 07

इक्कीस

2026 की शुरुआत में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 22.05 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।

पति पत्नी और वो दोImage Credit : Instagram07 / 07

पति पत्नी और वो दो

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'पति पत्नी और वो दो' ने 17.50 करोड़ रुपये का ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शन किया है। यह मूवी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!