Image Credit –Facebook
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी ने 2 अक्टूबर के दिन 61.85 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। यह कलेक्शन फिल्म ने सभी भाषाओं में किया था। तब से लेकर अब तक यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ते अंदर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बुधवार के दिन कितने रुपये का कारोबार किया है।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार 19.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 7 दिनों के अंदर यह मूवी 310.04 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी कुल 125 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है। अच्छी बात यह है कि फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की झोली पैसों से भर दी है।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के अलावा फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और किशोर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन की लोगों ने खूब तारीफ की है। इस मूवी के साथ 2 अक्टूबर को वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) रिलीज हुई थी। 'कंतारा चैप्टर 1' के मुकाबले 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सुस्त रही है।