Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'कंतारा: द लीजेंड - चैप्टर 1' (Kantara: The Legend - Chapter 1) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होती नजर आ रही है। वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद वीक डेज भी यह हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है। मंगलवार के दिन भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अब यह फिल्म 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
शानदार रही ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' की छठे दिन की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने मंगलवार के दिन 28.43 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी भारत में 6 दिनों के अंदर 285.18 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि बुधवार के दिन फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 300 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने केवल 125 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। यह फिल्म अपने बजट से 2 गुना कमाई कर चुकी है।
'कंतारा चैप्टर 1' को मेकर्स ने दशहरा वीकेंड यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। ऋषभ शेट्टी के अलावा इस मूवी में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और किशोर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 2022 की लोकप्रिय फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल है। दोनों फिल्मों का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। ऑडियंस को यह मूवी खूब पसंद आ रही है। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग को देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।
