बॉक्स ऑफिस

Kanguva box office collection Day 3: वीकेंड पर नहीं चला 'कंगुवा' का जादू, घिसट-घिसटकर आगे बढ़ रही सूर्या की फिल्म

Kanguva box office collection Day 3: सूर्या की फिल्म कंगुवा 14 नंवबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म औंधे मुंह गिर गई है और घिसट-घिसटकर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Image

Kanguva

Kanguva box office collection Day 3: सूर्या (Suriya) की फिल्म कंगुवा (Kanguva) अब बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म तीसरे दिन भी औंधे मुंह गिर गई है।ओपनिंग डे पर फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला था, लेकिन अब मेकर्स को बजट की कमाई भी पूरी करने में मुश्किल हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।

सूर्या की फिल्म 14 नंवबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ था। फिल्म कंगुवा का ओपनिंग डे कलेक्शन 22-24 करोड़ रुपये रहा था, जिसमें इसने सबसे मोटी कमाई तमिल और तेलुगू वर्जन से की थी, लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ गई दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की थी। वही तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। सूर्या की फिल्म को वीकेंड का भी फायदा नहीं मिल पाया।

कितने था फिल्म का बजट

सूर्या की फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। मेकर्स और फैंस को उम्मीद थी कि वीकेंड का फायदा सूर्या की फिल्म को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी रिलीज हुई है, लेकिन ये कलेक्शन सूर्या के फैंस को निराश कर रहे हैं। ‘कंगूवा’ में सूर्या ने दो रोल निभाया है। सूर्या के एक किरदार का नाम कंगूवा है और दूसरे किरदार का नाम फ्रांसिस है। फैंस को उम्मीद थी कि बॉबी देओल साउथ में विलेन बनकर कमाल करेंगे, लेकिन उन्होंने भी कुछ खास कमाल नहीं किया है। कंगुवा ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ 75 लाख रुपये कमा लिए हैं। वही फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है। अब मेकर्स को फिल्म के बजट तक निकाले में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article