बॉक्स ऑफिस

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या की मूवी के धमाके से थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन चकनाचूर किए रिकॉर्ड

Kanguva Box Office Collection Day 1: पैन इंडिया स्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड मूवी कंगुवा (Kanguva) बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बाद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है।

Image

Kanguva Box Office Collection Day 1

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या (Surya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म कंगुवा (Kanguva) को लेकर बीते कुछ दिनों से काफी बज बना हुआ था। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में बॉबी और सूर्या के साथ ही दिशा पाटनी के रोल को लेकर भी काफी बातें हो रही है। शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दो अलग अलग दुनिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में सूर्या डबल रोल निभा रहे हैं और बॉबी अपने विलेन के खूंखार रोल में काफी बेहतरीन लग रहे हैं। फिल्म की रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतने अच्छी शुरुआत कर ली है। यहां मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 13: 250 करोड़ी बनने से पहले ही कांप गए भूल भुलैया 3 के पैर, 13वें दिन गिर गया कलेक्शन

Kanguva Box Office: पहले दिन कंगुवा ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के हिसाब से कंगुवा ने वर्ल्डवाइड लगभग 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटीक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि कांगुवा ने दुनिया भर में लगभग 40 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं भारत में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22 करोड़ रुपये के आसपास रहने वाला है।

फिल्म का ये कलेक्शन काफी औसत है क्योंकि मूवी को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया था। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन में ही दर्ज की गई है। मूवी में बॉबी देओल की एक्टिंग के साथ ही सूर्या की परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी सराहना की जा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड पर और भी बढ़ सकता है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article