Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में 70 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।
'जॉली एलएलबी 3' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 7वें दिन भी जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई 73.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है।
इतने करोड़ रुपये में बनी है फिल्म
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) के डायरेक्शन में बनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और अमृता राव (Amrita Rao) भी अहम रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक फिल्म का बजट नहीं निकाल पाई है। आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 के पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए थे। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की धांसू फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
