Jaat Box Office Collection Day 9: सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म जाट( Jaat) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो गए हैं। फिल्म का जिस हिसाब से क्रेज नजर आ रहा था उस तरह से यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाई। मेकर्स को उम्मीद थी कि जाट पहले हफ्ते में 100 करोड़ कर जाएगी लेकिन अभी तक इसने केवल 65 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। हालांकि धीमी सही लेकिन जाट की चाल अच्छी चल रही है। दूसरी तरफ कल थिएटर्स में अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी रिलीज हुई है। आइए आपको बताते हैं कैसा है जाट का हाल
सनी देओल ( Sunny Deol) स्टार फिल्म जाट ( Jaat) ने नौवें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 76 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म इसी रफ्तार के साथ आगे बढ़ती रही तो अगले वीक तक यह 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।
केसरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं बात करें केसरी चैप्टर 2 की तो अक्षय कुमार की इस फिल्म रिलीज से जाट के फैंस कम नहीं हुए। लोगों में जाट का क्रेज अभी बरकरार है। केसरी चैप्टर 2 के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने केवल 7.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को फिलहाल अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आगे आने वाले वीकेंड पर देखना है फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
