Jaat Box Office Collection Day 5: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की फिल्म जाट को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए है। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। शुरुआती 4 दिनों में जाट ने खासी कमाई की, वहीं पांचवें दिन यह 50 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने से चूक गई। फिल्म की पांचवें दिन की कमी कुछ खास नजर नहीं आई। अगर इसी तरह चलता रहा तो फिल्म अगले हफ्ते तक सिमट जाएगी और इसके शोज भी कम हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं 5th डे कितनी हुई कमाई।
जाट( Jaat) ने रविवार को बॉक्स ऑफिस ( Jaat Box Office Collection) पर अच्छा प्रदर्शन किया था और करीब 14 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को जहां कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद थी यह उससे आधा हो गया, अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो जाट ने सोमवार को पांचवें दिन 7.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद जाट की कुल कमाई 47.75 करोड़ हो गई है। फिल्म पाँच दिन में 50 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले हफ्ते इसकि कमाई और कम होती चली जाएगी।
100 करोड़ से बहद दूर है जाट
गोपीचन्द मेलिनेनी( Gopichand Maleneni) के निर्देशन में बनी फिल्म में साउथ का तड़का देखने को मिल रहा है। सनी पाजी फिर से एक्शन अवतार में दिखे वहीं रणदीप हुड्डा ने जिस तरह से विलेन का रोल निभाया है उसकी भी सरहाना की जा रही है। हालांकि जाट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो यह मुश्किल से 100 करोड़ कमा पाएगी।
