War 2 Box office Collection Day 9: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 को लेकर काफी निगेटिव रिव्यूज सामने आए थे, हालांकि फिर भी इस मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। पहले दिन ही वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। हालांकि अब मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 9 वें दिन की कमाई ने तो मेकर्स को निराश कर दिया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
वॉर 2 ने 9 वें दिन की इतनी कमाई
बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन की स्पाई थ्रिलर मूवी वॉर 2 की कमाई पर ब्रेक लग गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने महज 4 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में वॉर 2 की कमाई 208.25 करोड़ हो गई है। रिलीज के चौथे दिन तक वॉर 2 ने काफी बेहतर परफॉर्म किया था। हालांकि फिर मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'वॉर 2' करीब 320 करोड़ के आसपास जा चुकी है। 400 करोड़ में बनी इस मूवी को अभी लंबा रास्ता तय करना है। बात करें रजनीकांत की फिल्म कुली की तो इस मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 440 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
कियारा आडवाणी की हो रही तारीफ
बताते चलें कि फिल्म वॉर 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने धांसू एक्टिंग की है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने भी अपना जलवा बिखेरा है। वॉर 2 ने अबतक कुल मिलाकर अच्छा परफॉर्म किया है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
