बॉक्स ऑफिस

'Housefull 5' Box Office collection day 10: रविवार के दिन फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 150 क्लब में हुई शामिल

'Housefull 5' Box Office collection day 10: अक्षय कुमार की फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 10वें दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है।

Image

'Housefull 5' Box Office collection

'Housefull 5' Box Office collection day 10: तरुण मनसुखानी की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए आज ठीक 10 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अभिनीत यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सिनेमाघरों में दसवें दिन फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। कॉमेडी एंटरटेनर को वीकेंड का फायदा मिला है। दूसरे वीकेंड पर 'हाउसफुल 5' को जोरदार फायदा हुआ है। शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वही रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने और भी बड़ी छलांग लगाई और 11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल कमाई 153.75 करोड़ रुपये हो गई है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रविवार यानी 15 जून 2025 को 'हाउसफुल 5' ने 23.93% की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। बता दें सुबह के शो में 9.29% दर्शक आए, जबकि दोपहर के शो में 29.13% दर्शक आए। शाम के शो में सबसे ज़्यादा 35.29% दर्शक आए। रात के शो में 22.01% दर्शक आए। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और सौंदर्या शर्मा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वही जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान भी इस फिल्म का हिस्सा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article